तराना। वराहमिहिर की नगरी कायथा में अति प्राचीन श्री देव वासुकी नाग मंदिर काली कराड़ पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शिवरात्रि के पश्चात पहली पंचमी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है उसी तारतम्य में इस वर्ष 21 फरवरी शनिवार रात्रि 9 बजे रात्रि जागरण एवं भजन का आयोजन किया गया साथ ही रविवार 22 फ़रवरी को प्रातः 8 बजे भगवान वासुकी नाथ का दुग्धाभिषेक किया तत्पश्चात देव वासुकी के दरबार में संगीतमय सुन्दरकाण्ड का आयोजन किया गया साथ ही महाआरती के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें कायथा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हज़ारों की संख्या में पधारे श्रद्धालुओं ने भंडारे का लाभ उठाया वही समिति के सदस्यों द्वारा जानकारी देते बताया गया यह आयोजन जन सहयोग से सम्पन्न होता है यह सत्तत 14 वर्ष से निरंतर जारी है।