बैतूल। बडोरा में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्मन की बातश् कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जिन्होंने बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, प्रभारी मंत्री एवं लोक स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और विधायक हेमंत खंडेलवाल, जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य सुधाकर पवार, पूर्व विधायक शिव प्रसाद राठौर और सरपंच सविता धुर्वे सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई में आयोजित ।प् समिट का जिक्र किया। उन्होंने अमूल बूथ पर प्रदर्शित तकनीकी नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग से पशुपालन और डेयरी प्रबंधन में क्रांतिकारी बदलाव आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने भारतीय पांडुलिपियों और प्राचीन ज्ञान के संरक्षण में आधुनिक तकनीक की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री ने आगामी होली पर्व की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने देशवासियों से श्वोकल फॉर लोकलश् अभियान को जनभागीदारी का रूप देने की अपील की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे विद्यार्थियों को उत्साह और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने का संदेश भी दिया।