देवास। कृषि विभाग देवास द्वारा फल सब्जी मंडी मक्सी रोड़ देवास में हर रविवार सुबह 09 बजे से शाम 03 बजे तक लगाये जा रहे जैविक/प्राकृतिक साप्ताहिक हाट बाज़ार में जिले के विभिन्न गाँव के किसानों द्वारा जैविक उत्पादों क़ी दुकान लगाकर जैविक उत्पादों का विक्रय किया जा रहा है। जैविक हाट लगने से नागरिकों को रसायनमुक्त सब्जी व अनाज एक जगह प्राप्त हो रहा है। किसानों द्वारा विभिन्न उत्पाद जैसे जैविक पालक, मेथी, बालौर, मूली, चुकंदर, बैगन, पपीता, अमरूद, हरा धनिया, मटर,चना एवं मूंग पापड़, हरि मूंग, हरे चने, तिल्ली का तेल, मूंगफली का तेल, हल्दी पाउडर आदि उत्पादों का विक्रय किया जा रहा है। जैविक हाट लगने से किसानों को उनकी फसल का अच्छा दाम मिल रहा है जिससे वे काफी खुश हैं।