चित्तौड़गढ़। कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान, चितौड़गढ़ के विभिन्न पदों के आम सहमति से रविवार को निर्विरोध चुनाव संपन्न हुए। निर्वाचन अधिकारी हरिप्रसाद देमीवाल ने जानकारी देते बताया कि गांधीनगर स्थित श्री चारभुजा कुमावत समाज छात्रावास परिसर में कुमावत विकास एवं संस्थान के दिवर्षीय चुनाव में अध्यक्ष पद पर जगदीश राजोरा, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गेंदर एवं सचिव पद के लिए शंकर लाल ओस्तवाल सर्व सहमति निर्विरोध मनोनीत किए गए।
इस दौरान नव मनोनीत पदाधिकारीयों को शिक्षाविद् डॉ. श्याम सिंह मंडलिया ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मनोनीत पदाधिकारियो ने संस्थान हित में कार्य करने पर विचार व्यक्त करते हुए अतिशीघ्र नवीन कार्यकारिणी का गठन किए जाने की घोषणा की गई । इस दौरान पदाधिकारी का उपस्थित समाज जनों द्वारा उपरना ओढ़ा स्वागत कर उनका मुंह मीठा कराते हुए बधाइयां दी।
इस दौरान पूर्व अध्यक्ष बालचंद गेंदर, रमेश चंद्र खन्ना, छात्रावास निर्माण कमेटी अध्यक्ष किशन लाल धनेरिया, सुरेश चंद्र साड़ीवाल, भंवर लाल सुरलिया, पूर्व सचिव मदन लाल खरनारिया, पूर्व कोषाध्यक्ष मनोहर लाड़ना, शिवलाल अड़ाणिया, गिरजा शंकर लाड़ना, रतनलाल गेंदर, दिनेश लाड़ना, दिनेश डूंगरवाल,सुंदरलाल चंगेरिया, रतनलाल मंडावरा, मुरारी लाल भोटीवाल, कालू लाल सिरोठा, भंवरलाल कड़वाल, रमेश चंद्र डूंगरवार, इंद्रमल सिंगनवाल, धन्नालाल गमेरिया, बरदी चंद दमीवाल, शिवनारायण दोराया, जीवनलाल पड़िहार आदि समाजजन उपस्थित थे।