BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 23, 2026, 10:40 am
KHABAR : पर्यावरण मित्रों ने किया 3 घंटे श्रमदान, सुभाष वाटिका एवं विश्व संकल्प पर्यावरण वाटिका में पौधों कि देखभाल कर पिलाया पौधों को पानी, पढे़ खबर                                     

Share On:-

नीमच। प्राणी जगत को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण में जीवन जीने के लिए प्रकृति ने हमें शुद्ध वायु आक्सीजन एवं स्वस्थ वातावरण दिया बदले में हम स्वार्थ की खातिर प्रकृति को संवारने के बजाय वातावरण को प्रदुषित कर रहे हैं जो प्राणी जगत के लिए घातक है, आमजन एवं शहरवासियों को शुद्ध वायु आक्सीजन एवं स्वस्थ वातावरण मिले इस उद्देश्य को लेकर संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच के सदस्य गण विगत 11 वर्षों से निरन्तर अभियान चला कर शहर को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त प्रदूषण मुक्त बनाने में नि स्वार्थ भावना से जुटे हुए हैं अभियान के तहत संस्था सदस्यों ने रविवार दिनांक 22 फरवरी को प्रातः 7 से 8 बजे तक फुव्वारा चोक स्थित सुभाष वाटिका परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत परिसर की साफ-सफाई कर गंदा कचरा एकत्रित कर ढेर लगाए इसके पश्चात हवाई अड्डा झांझरवाडा मार्ग स्थित विश्व संकल्प पर्यावरण वाटिका परिसर में रोपित 1401 पौधों कि सुरक्षा एवं देखभाल कर पौधों को पानी पिलाया एवं पौधों के आसपास निंदाई गुड़ाई कर खरपतवार कंटीली झाड़ियों की साफ-सफाई की गई इस अवसर पर संस्था संरक्षक इंजिंनियर नवीन अग्रवाल ने बताया कि हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को विरासत में सुखद जीवन जीने के लिए शुद्ध एवं स्वस्थ वातावरण के लिए स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की आवश्यकता है, पेड़ पोंधे हमारे जीवन मित्र हैं इनकी सुरक्षा करना हम सभी का दायित्व है, इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष किशोर बागड़ी ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य आमजन को स्वच्छ स्वस्थ वातावरण मिले, संस्था द्वारा गत वर्ष हवाई अड्डा झांझरवाडा मार्ग स्थित विश्व संकल्प पर्यावरण वाटिका परिसर में 1401 से अधिक 60 से अधिक प्रजातियों के फलदार छायादार फुलदार ओषधि युक्त पोंधे रोपित किए गए थे जो शत प्रतिशत जीवित है, कभी उजाड़ पड़ी भुमि पर आज हरे भरे पोंधे लहलहाते हुए से विभिन्न प्रजातियों की चिड़ियां तितलियां मंडरारी है तो जमी पर शंख पुष्पी ओषधि पोंधे भी निखर रहे हैं जो जैव विविधता को प्रदर्शित करती है, अभियान में संस्था संरक्षक इंजिंनियर नवीन कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष किशोर बागड़ी, सचिव दुलीचंद कनेरिया, उपाध्यक्ष राजकुमार सिन्हा आदि ने 3 घंटे श्रमदान कर सहभागिता निभाई उक्त जानकारी संस्था उपाध्यक्ष राजकुमार सिन्हा ने दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE