BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 23, 2026, 1:17 pm
BIG NEWS : कांग्रेस कार्यालय के सामने नारेबाजी, चित्रों से छेड़छाड़ और पुतला दहन का आरोप, दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग, पढे़ रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। गांधी चौराहा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय के सामने 20 फरवरी को राजनीतिक विवाद का मामला सामने आया। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी के कुछ पदाधिकारी और कार्यकर्ता दोपहर करीब 2 बजे कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए और कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की।

कांग्रेस के अनुसार, अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के चित्रों पर काली रेखाएं खींचकर उन्हें विकृत किया गया। साथ ही कार्यालय में तोड़फोड़ का प्रयास करने और राहुल गांधी का पुतला दहन करने का भी आरोप लगाया गया है।

कांग्रेस का कहना है कि इस दौरान अपमानजनक नारे लगाए गए, जिससे तनाव का माहौल बन गया, हालांकि कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं ने संयम बनाए रखा। कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन हस्तक्षेप नहीं किया।

पार्टी ने पूरे घटनाक्रम को पूर्व नियोजित बताते हुए दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस मामले में भाजपा की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE