सनावद। वेतन नहीं मिलने से नगर पालिका परिषद सनावद के समस्त कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है जिसके चलते नगर की सफाई व्यवस्था बुरी तरीके से प्रभावित हो रही है सोमवार के दिन नगर का साप्ताहिक हाट बाजार रहता है जहां बड़ी संख्या में छोटे-बड़े व्यापारी व्यापार करने के लिए आते हैं नगर में पसरी गंदगी को देखते हुए देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि इंदर बिरला व कांग्रेस पार्षदों ने बस स्टैंड सहित अन्य प्रमुख स्थान पर पसर रहे गंदगी व कचरे को ट्राली में भरकर फेंका।
अध्यक्ष प्रतिनिधि इंदर बिरला ने बताया कि कर्मचारियों के हड़ताल के कारण नगर पालिका की समस्त व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही है दो दिन में कर्मचारियों का वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। जो भी कर्मचारी अपने काम में लापरवाही करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।