मनासा। में स्वर्गीय रामनारायण गुर्जर के पगड़ी दस्तूर कार्यक्रम में समाज सेवा की प्रेरक मिसाल देखने को मिली। उनके सुपुत्र डॉ. सूरज गुर्जर और गोविंद गुर्जर ने अपने पूज्य पिता की स्मृति में गुर्जर समाज द्वारा निर्माणाधीन सामुदायिक भवन के लिए 5100 रुपये की राशि भेंट की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। उपस्थित सदस्यों ने दोनों भाइयों की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अनुकरणीय बताया।
उल्लेखनीय है कि मनासा में गुर्जर समाज द्वारा सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें समाज के विभिन्न परिवार सहयोग कर रहे हैं। पगड़ी रस्म के अवसर पर दी गई यह सहायता राशि सेवा और सामाजिक एकता की भावना का प्रतीक मानी जा रही है।