सिंगोली। रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंगोली में स्टेट कायाकल्प टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर स्टेट कायाकल्प टीम के डॉ हिमांशु यजुर्वेदी द्वारा सीएचएमओ डॉ दिनेश प्रसाद, प्रभारी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ मोहन मुजाल्दे के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंगोली में साफ सफाई, मेडिकल रिकॉर्ड, दवाइयों के रिकॉर्ड एवं अन्य व्यवस्थाओ का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सुधारात्मक बिन्दुओं पर चर्चा की एवं स्वास्थ्य केंद्र को सुचारू एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालन के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ दिनेश प्रसाद, प्रभारी बीएमओ डॉ मोहन मुजालदे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ इतेश व्यास, प्रभारी महिला चिकित्सक डॉ सलोनी शर्मा व्यास, डॉ॰ लोकेश पाटीदार एवं स्टाफ के सदस्यगण उपस्थित थे।