BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 23, 2026, 3:56 pm
KHABAR : देवास में शिवाजी जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, जय शिवाजी-जय भवानी” के नारों से गूंजा शहर, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर रविवार देर शाम निकली भव्य शौर्य यात्रा ने पूरे शहर को श्रद्धा, गौरव और उत्साह के रंग में रंग दिया। सयाजीद्वार से प्रारंभ हुई इस यात्रा में मराठा समाज सहित बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग हाथों में भगवा ध्वज लिए शामिल हुए। जैसे ही यात्रा आगे बढ़ी, “जय शिवाजी, जय भवानी” के गगनभेदी नारों से पूरा शहर गूंज उठा।


ढोल-ताशों की दमदार थाप और रणभेरी की ध्वनि ने माहौल को वीर रस से भर दिया। मराठा समाज ग्रुप की ढोल-ताशा पार्टी की जोशीली प्रस्तुति ने लोगों में नया उत्साह भर दिया। शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई यह यात्रा भोपाल चौराहे पहुंची, जहां शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर समापन किया गया।


यात्रा में शिवाजी महाराज की विशाल प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही। छोटे-छोटे बच्चे शिवाजी महाराज के वेश में नजर आए तो महिलाओं ने भी ढोल की थाप पर थिरककर उत्सव में चार चांद लगा दिए। विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।


पूरा देवास भगवा रंग में रंगा नजर आया और देर रात तक जयघोषों से शहर का वातावरण गुंजायमान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE