खरगोन। जिले के पुलिस थाना बेड़ियां क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा डूडगांव मे शटर को तोड़ कर अज्ञात लोगो ने बैंक में चोरी का प्रयास किया लेकिन केश के लाकर को खोलने में असफल रहे घटना सोलह जनवरी की हे इसी प्रकार चौबीस जनवरी को थाना क्षेत्र के सेल्दा टाउन शिप में एसबीआई बैंक के एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया गया दोनों घटना पर पुलिस के द्वारा टिम का गठन कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध नजर आने वालो को चिन्हित कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया जाकर सायबर सेल की भी मदद ली गई। जिसके परिणाम स्वरूप उक्त घटनाओ में लिप्त दिलीप पिता जोगीलाल निवासी आरसी, जयराम पिता नवल निवासी जामनिया, गणेश पिता सुरेन्द्र निवासी बासवा, अमर सिंह पिता गमर सिंह निवासी जामनिया को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपियों से एक मोटर साइकिल, कटर सब्बल, गैती, मोबाइल जप्त किया गया उक्त कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शकुंतला रुहल के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी अर्चना रावत व, थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर के नेतृत्व मे की गई जिसमें बेड़ियां पुलिस थाना टिम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।