काठमांडू। नेपाल काठमांडू में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 21 फरवरी के अवसर पर मध्य प्रदेश नीमच जिले के पर्यावरण मित्र समाज सेवी किशोर बागड़ी लखेरा को नेपाल की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन काठमांडू नेपाल द्वारा अंतराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 21 फरवरी 2026 के अवसर पर संस्था के अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु एवं संस्था की चयन समिति प्रमुख मंजु जी खरे दतिया ने नीमच के पर्यावरण मित्र किशोर बागड़ी लखेरा को पर्यावरण संरक्षण व समाज सेवा के साथ ही ऐसे गरीब बेसहारा परिवार के बच्चे जो झुग्गी झोपड़ी बस्ती में निवासरत होकर गंदी नालीयों, सड़क किनारे, गंदगी के ढेर से प्लास्टिक पोलेथिन थैलियां पन्नी बीन कर गुजारा करते हैं ऐसे बच्चों को झुग्गी झोपड़ी बस्ती में अपनी पाठशाला के तहत शिक्षित कर समाज की मुख्य धारा में शामिल करने के साथ ही विगत 30 वर्षों में स्वयं के द्वारा 10 हजार एवं संस्था सदस्यों के साथ मिलकर 60 हजार से अधिक पोंधे रोपित कर पेड़ बनाने के उत्कृष्ट सेवा कार्य को देखते हुए। किशोर बागड़ी लखेरा को नेपाल काठमांडू की संस्था द्वारा मातृभाषा रत्न अन्तर्राष्ट्रीय मानद उपाधि सम्मान उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया, इस सम्मान के साथ नेपाल, भारत, अमेरिका, चीन,भुटान सहित 5 देशों के लेखक कवि साहित्यिक पर्यावरणविदृ समाज सेवी, साहित्यकार आदि लगभग 1000 प्रतिभाओं का चयन कर मातृभाषा रत्न एवं मातृभाषा गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है, यह सम्मान नेपाल-भारत मेत्री देवनागरी लिपि के संरक्षण हिन्दी/ नेपाली भाषा के वैश्विक प्रचार एवं देश-विदेश के लेखकों साहित्यिकारो शिक्षाविदों पर्यावरणविद्, शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को प्रोत्साहन स्वरूप उत्साहवर्धन के उद्देश्य से दिया गया है पर्यावरण एवं समाज सेवा के क्षेत्र में किशोर बागड़ी ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं, आनन्द गिरि मायालु ने कहा कि शब्द प्रतिभा का उद्देश्य नवउर्जा का विकास करना, है, किशोर बागड़ी को नेपाल काठमांडू की संस्था द्वारा मातृभाषा रत्न अन्तर्राष्ट्रीय मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित करने पर समाज एवं नीमच जिले को गोरवान्वित करने पर उनके मित्रों, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी, किशोर बागड़ी को पुर्व में भी देश महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उडीसा, गुजरात, राजस्थान, तमिलनाडु, राज्यों की सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी अंतराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हो चुके हैं।