पोलायकला। नगर परिषद पोलायकला के सभा कक्ष में शांति समिति की बैठक सोमवार को 3 बजे आयोजित की गई। जिसमे आगामी होली, रंगपंचमी, रामनवमी, ईद-उल-फितर जैसे त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी ब्रजेश मिश्रा ने की बैठक मे स्वस्थ विभाग से डाक्टर फारूक शाह चौकी प्रभारी रामेश्वर पटेल मुकेश नाना देवराज कामलिया बन्टी अफसर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पोलायकला नरेन्द्र जे सी बी पर्षाद विनोद मालवीय सम्मलित हुए इस दौरान नागरिकों से सूखी होली खेलने और पानी बचाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि होली पूजन के साथ दहन के दिन महिलाओं द्वारा पूजा अर्चन की जाती है इस दौरान शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक सतत् निगरानी रहेगी तथा अराजकता फेलाने वालो से शक्ति से निपटा जायेगा तथा पूजन क्षेत्र प्रतिबंधित रहेगा। नगर परिषद को साफ-सफाई की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए, जबकि पुलिस यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से रखने का जिम्मा संभालेगी। नगर में कुल 12 स्थानों पर होली दहन किया जाएगा, जिनमें हिम्मत पुरा कॉलोनी, हनुमान मंदिर चौराहा, श्री नाथ जी मदिर नीम चौक डाबरी पुरा राम मंदिर कचहरी चौक गुलाबदास मंदिर गल महादेव मुगली खेडा अम्बे माता मंदिर बस्ती मोहल्ला, शामिल हैं। इस दौरान मुकीम खान अजमत लाला सलीम मस्ताना हाजी साहब सहित मुस्लिम समुदाय के नागरिक शामिल हुए उन्होंने कहा कि ईद की नमाज सामुहिक रूप से ईदगाह पर ही अदा की जाएगी शांति समिति की बैठक में शहरवासियों ने शादी समारोहों में डीजे के निर्धारित समय को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने मांग की कि डीजे कम आवाज में और रात 11 बजे तक ही बजाया जाए, क्योंकि वर्तमान में बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होती है। डीजे संचालकों को भी कम आवाज में डीजे बजाने के निर्देश दिए शाति समिति की बैठक मे नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।