मनासा। तहसील के ग्राम खड़ावदा निवासी कृषक दीवान सिंह गरासिया की आकस्मिक मृत्यु के बाद उनके परिवार को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) पर किए गए बीमा का लाभ मिला है। सोमवार दोपहर पंजाब नेशनल बैंक मनासा शाखा द्वारा बीमा क्लेम की राशि प्रदान की गई।
शाखा प्रबंधक रामगोपाल प्रजापत ने बताया कि बीमा राशि पाँच लाख रुपये स्वीकृत हुई थी। इसमें से बैंक ऋण की भरपाई के बाद शेष राशि मृतक की पत्नी एवं नामिनी नखरा गरासिया को सौंप दी गई।
इस अवसर पर बैंककर्मी मोहनलाल वर्मा, प्रदीप गहलोत, मनोहर पाटीदार तथा संजय चौधरी भी उपस्थित रहे। बैंक द्वारा समय पर क्लेम दिलाए जाने से परिजनों को आर्थिक राहत मिली है।