BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 23, 2026, 7:12 pm
NEWS : ब्रह्मा कुमारीज गांधीनगर सेवा केंद्र द्वारा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर एक भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। ब्रह्मा कुमारीज गांधीनगर सेवा केंद्र द्वारा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर एक भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।


इस अवसर पर रावतभाटा से पधारी राज योगिनी एवं मोटिवेशनल स्पीकर अंकिता दीदी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन द्वारा महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य और आत्मिक जागृति का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्काउट गाइड ट्रेनिंग सेंटर के सीईओ चंद्रशेखर श्रीवास्तव जी रहे, जिन्होंने ब्रह्मा कुमारीज द्वारा किए जा रहे आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों के कार्यों की सराहना की।


कार्यक्रम में मुंबई से पधारी विनीता बहन का विशेष सान्निध्य प्राप्त हुआ। सेवा केंद्र की संचालिका कविता बहन के मार्गदर्शन में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। श्रद्धालुओं के लिए यह आयोजन आध्यात्मिक ज्ञान, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुपम संगम रहा।


कार्यक्रम की विशेष आकर्षण एक कन्या द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण नृत्य रहा, जिसने शिव भक्ति और आध्यात्मिक भावनाओं को सुंदर रूप में अभिव्यक्त किया। नृत्य प्रस्तुति ने उपस्थित सभी दर्शकों को भावविभोर कर दिया।


अंत में सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में यह प्रतिज्ञा कराई गई कि वे अपने जीवन में पवित्रता, शांति, सकारात्मकता एवं परमात्मा स्मृति को अपनाकर समाज में नैतिक मूल्यों का प्रसार करेंगे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं शुभकामनाओं के साथ हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE