खरगोन। होली का त्यौहार नजदीक आते ही भगोरिया उत्सव का उल्लास भी छाने लगा है। मंगलवार को पहला भगोरिया हाट आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र मोहना, पिपलझोपा ओर देवनल्या में लगेगा। होलिका दहन तक रोजाना साप्ताहिक हाट में लगने वाले भगोरिया मेले में उत्सव और संस्कृति की गरिमा बनाए रखने के लिए भगोरिया हाट क्षेत्र में वैध- अवैध शराब बिक्री पर रोक की मांग उठी है।
सोमवार को जागृत आदिवासी दलित संगठन के बैनर तले ग्रामीण मुख्यालय पहुंचे। यहां कलेक्टर एवं एसपी कार्यालय पहुंचकर भगोरिया हाट में वैध, अवैध शराब बिक्री पर रोक सहित प्रशासनिक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।