प्रतापगढ़। जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया द्वारा कृषि मंडी के पास स्थित नगर परिषद की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण एवं निर्मित दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने पूछा कि क्या किसी के द्वारा बिना वैध अनुमति एवं नियमानुसार प्रक्रिया पूर्ण किए बिना दुकानों का संचालन किया जा रहा है।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि नगर परिषद की भूमि पर बिना वैध स्वीकृति के किसी भी प्रकार का कब्जा होने पर कार्यवाही की जाए। उन्होंने नगर परिषद आयुक्त को निर्देशित किया नगर परिषद भूमि और दुकानों एवं गुमटियों के विधिवत संचालन एवं किरायेदारी दस्तावेजों की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जिला कलक्टर ने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।