नीमच। जिले के रतनगढ़ स्थित वार्ड क्रमांक 10 निवासी चांदमल चारण ने जिला कलेक्टर को आवेदन देकर खसरा नंबर 75 की शासकीय स्कूल भूमि पर अवैध कब्जा और पक्का निर्माण किए जाने की शिकायत की है। चांदमल चारण लोट लगाता हुआ नीमच कलेक्टर कार्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में पहुंचा। चारण ने आवेदन में आरोप लगाया गया है कि कुछ लोगों द्वारा विद्यालय की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर निर्माण कार्य कर लिया गया है, जिससे शासकीय भूमि प्रभावित हो रही है।प्रार्थी ने प्रशासन से मामले की जांच कर शीघ्र अतिक्रमण हटाने तथा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की मांग की है।