BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 24, 2026, 1:32 pm
KHABAR : अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में बवाल, मारपीट-पथराव व वाहनों में तोड़फोड़ के आरोप, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। जिले की तहसील मनासा के गांव फुलपुरा में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान गंभीर विवाद खड़ा हो गया। गांव निवासी रवि पिता सुरेशचंद्र शर्मा ने कलेक्टर कार्यालय नीमच में जनसुनवाई के दौरान आवेदन देकर आरोप लगाया है कि राजस्व दल की मौजूदगी में उनके साथ मारपीट, पथराव और वाहनों में तोड़फोड़ की गई।शिकायत के अनुसार सर्वे नंबर 355 की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए पूर्व में आवेदन दिया गया था। 17 फरवरी को राजस्व अमला मौके पर पहुंचा तो कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए कथित रूप से लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान उनकी ओमनी वैन को खाई में धक्का दे दिया गया, जिसमें उनका भाई सवार था। सौभाग्य से जनहानि नहीं हुई, लेकिन वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही उनकी मोटरसाइकिल को भी नुकसान पहुंचा। पूरे घटनाक्रम का वीडियो साक्ष्य होने का दावा भी किया गया है।इसी क्रम में एक अन्य शिकायत में रवि शर्मा ने बलराम गुर्जर पर उनके निजी खेत की तार फेंसिंग के खंभे तोड़ने, पत्थरबाजी करने और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि फेंसिंग में करंट प्रवाहित किया गया, जिससे किसी भी समय गंभीर हादसा हो सकता था।रवि शर्मा ने दोनों मामलों में शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट, संपत्ति नुकसान और जनसुरक्षा से खिलवाड़ के आरोपों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE