नीमच। जिले के ग्राम धामनिया निवासी बादल सालवी ने जनसुनवाई में आवेदन देकर राजस्व अमले पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया है।
उनका कहना है कि बैंक से ऋण लेकर खरीदी गई जमीन पर चाय की दुकान संचालित कर रहे थे, लेकिन बाद में भूमि शासकीय बताकर जेसीबी से दुकान तोड़ दी गई, जिससे वे बेरोजगार हो गए।
बादल ने आरोप लगाया कि अन्य अतिक्रमणों पर कार्रवाई नहीं की गई, जबकि केवल उनके खिलाफ कदम उठाया गया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने और आर्थिक राहत प्रदान करने की मांग की है।