BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 24, 2026, 2:12 pm
KHABAR : कनावटी में शासकीय चरनोई भूमि पर कथित अवैध कब्जा और बंदरबांट का मामले ने पकड़ा तूल, मिलीभगत की जांच और एफआईआर की मांग, पढे़ खबर A

Share On:-

नीमच। जिला मुख्यालय से मात्र दो किलोमीटर दूर स्थित ग्राम कनावटी में शासकीय चरनोई भूमि पर कथित अवैध कब्जा और बंदरबांट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आजाद समाज पार्टी नेता व सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश कंडारा ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर राजस्व अमले और ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों पर मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए हैं। 


ज्ञापन के अनुसार सर्वे नंबर 665 बटा 1 बटा 2 की 3.200 हेक्टेयर भूमि पर तहसीलदार न्यायालय ने 2 मार्च 2025 को अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी किए थे, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि उक्त भूमि, जो पूर्व में आजीविका हेतु पट्टे पर दी गई थी, उसे राजस्व रिकॉर्ड में हेरफेर कर अवैध रूप से हस्तांतरित कर दिया गया। 


शिकायतकर्ता का दावा है कि क्षेत्र में जमीन के बढ़ते दामों को देखते हुए इस भूमि की बाजार कीमत करोड़ो रुपये है, जिससे आर्थिक लाभ उठाने के उद्देश्य से कब्जा बरकरार रखा गया है। मामले की शिकायत 17 जनवरी 2026 को सीएम हेल्पलाइन पर भी दर्ज कराई गई थी, फिर भी कार्रवाई न होना सवाल खड़े कर रहा है।ज्ञापन में मांग की गई है कि तत्काल अतिक्रमण हटाकर उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की जाए और दोषी पाए जाने पर संबंधित पटवारी, राजस्व निरीक्षक, तहसीलदार एवं पंचायत प्रतिनिधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।सभी की निगाहें जिला प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE