BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 24, 2026, 2:52 pm
BIG NEWS : रबी-खरीफ फसल क्या होती है यह भी जान लें राहुल तो अच्छा है, कांग्रेस की किसान महा चौपाल से पहले गरमाई सियासत, सीएम डॉ मोहन यादव ने साधा निशाना, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे आज किसान महा चौपाल में शामिल होने राजधानी भोपाल पहुंच चुके हैं, जहां भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ किसानों की आवाज बुलंद की जाएगी। लेकिन इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है।


मुख्यमंत्री ने कहा, राहुल गांधी का मध्य प्रदेश में स्वागत है, किसान चौपाल लगाना अच्छी बात है। लेकिन उन्हें रबी और खरीफ फसल क्या होती है, ये भी जान लेना चाहिए। मध्य प्रदेश के दूध उत्पादन पर भी कुछ कहें। हम 365 दिन किसानों के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे तीखा हमला करते हुए कहा, राहुल गांधी माफी मांगें। मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। 2003 तक साढ़े सात लाख हेक्टेयर सिंचाई रकबा क्यों रहा? कांग्रेस ने किसानों के साथ अन्याय किया। 55 साल में सिंचाई में कुछ नहीं किया, जबकि हमने डेढ़ साल में उससे ज्यादा कर दिया।


सीएम मोहन ने कहा, “ये किसानों के लिए आदर्श जगह है, देश भी आदर्श है। राहुल गांधी को अपने कार्यकर्ताओं को डांट लगानी चाहिए। कपड़े खोलकर प्रदर्शन करने वालों को डांट लगानी चाहिए और छमा मांगनी चाहिए।” यह बयान ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस भोपाल के जवाहर चौक पर किसान महा चौपाल आयोजित कर रही है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के पुराने कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए वर्तमान सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया, जिसमें सिंचाई विस्तार, भावांतर योजना और किसान कल्याण शामिल हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE