चित्तौड़गढ़। समीपस्थ ग्राम नगरी में वीर तेजाजी महाराज का खेल आज मंगलवार से प्रारंभ हो रहा है। नगरी बस स्टैण्ड पर राजकीय बालिका विद्यालय के सामने स्थित पथवारियों का चौक में खेल का मंचन किया जाएगा। तीन दिन चलने वाले उक्त खेल प्रतिदिन सायं 9 बजे से प्रारंभ होगा। इस मंचन का समापन गुरूवार को होगा।
यह जानकारी देते हुए भैरूलाल गर्ग (एलआईसी) नगरी ने बताया कि तेजाजी महाराज का खेल देखने आसपास के कई गांवों के श्रद्धालु भक्तगण उपस्थित होंगे।