BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 24, 2026, 5:41 pm
BIG NEWS : अमेरिका का लक्ष्य अडानी नहीं नरेंद्र मोदी है, किसान महा चौपाल में राहुल गांधी का चौलेंज- पीएम में दम है तो ट्रेड डील रद्द कर के दिखाये, खरगे ने कहा- मोदी देश भक्त होते तो ट्रंप के सामने नहीं झुकते, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज भोपाल पहुंचे। दोनों नेताओं ने राजधानी में आयोजित किसान महाचौपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर सियासी हमला बोला।


मुझे सदन में बोलने से रोका गया
राहुल गांधी ने कहा- लोकसभा में पहली बार नेता विपक्ष को बोलने नहीं दिया गया। चायना की आर्मी पर हमले की इजाजत प्रधानमंत्री देता है। चायना की आर्मी अंदर आ रही है। घंटों आर्मी चीफ फोन लगाते हैं लेकिन कोई जवाब नहीं आता है। बाद में जवाब मिलता है जो लगे वो करें। आर्मी चीफ को अकेला छोड़ दिया गया। मुझे सदन में बोलने से रोका गया।


प्रधानमंत्री ने डील फाइनल कर दी
चार महीने से ट्रेड डील रुकी हुई थी। सरकार नहीं चाहती थी अमेरिका की बड़ी कंपनी इंडिया में मक्का, सोयबीन यहां बिके। बिना अपने कैबिनेट से पूछे मुझे बोलने से रोकने के बाद प्रधानमंत्री ने ट्रम्प को फोन लगाया। फोन लगाकर ट्रम्प से प्रधानमंत्री ने डील फाइनल कर दी। क्या ट्रेड डील को लेकर कैबिनेट से पूछा गया। हमारा सारा डेटा अमेरिका को दे दिया गया। अमेरिका में लाखों फाइल एप्सटीन की रखी हुई वो अभी रीलीज नहीं हुई है। सिर्फ हरदीप पूरी की जानकारी दी गई है। धमकी दी गई है और भी नाम जारी कर दिया जाएगा।


ये डील नहीं किसानों के दिल पर हमला
अनिल अंबानी का नाम एप्सटीन फाइल में है। अमेरिका में अडानी पर क्रिमनल केस है, अडानी अमेरिका नहीं जा सकता है। राहुल ने कहा- अमेरिका लक्ष्य अडानी नहीं है उनका लक्ष्य नरेंद्र मोदी है, इसलिए वो सदन से भागकर ट्रंप को फोन लगाया। ये डील नहीं है ये किसानों के दिल पर हमला है।


पीएम मोदी को दी ये चतावनी
राहुल गांधी ने मंच से पीएम को चौलेंज किया कि- प्रधानमंत्री में दम है तो ट्रेड डील रद्द कर के दिखाये। प्रधानमंत्री ये डील रद्द नहीं कर पाएंगे क्योंकि अडानी पर अमेरिका में क्रिमिनल केस दर्ज है। इस डील से हमारी टेक्सटाइल इंडस्ट्री खत्म हो जाएगी। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता किसी से नहीं डरेंगे।


मैंने ऐसा प्रधानमंत्री अभी तक नहीं देखा
राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- नरेंद्र मोदी सरेंडर मोदी है। लोकसभा में मोदी को भागना पड़ा। हम कठिन दौर से गुजर रहे हैं, लोकतंत्र खतरे में हैं। मोदी देश को बेच रहे, किसानों को गुलामी की तरफ धकेल रहे। मैंने ऐसा प्रधानमंत्री अभी तक नहीं देखा, संडे के दिन सिर्फ मन की बात करते हैं। कांग्रेस कभी डरने वाली नहीं है। हमने आजादी ली। अब मोदी सरेंडर हो रहे। देश भक्त असल में कांग्रेस में है। मोदी देश भक्त होते, तो ट्रंप के सामने नहीं झुकते।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE