BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 24, 2026, 6:53 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ शाखा ने सीआईआरसी वार्षिक समारोह की सफल मेजबानी, सीएसआर अवॉर्ड से सम्मानित ऐतिहासिक उपलब्धि, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। ICAI की चित्तौड़गढ़ शाखा द्वारा आयोजित CIRC का भव्य “शौर्य” वार्षिक समारोह  चित्तौड़गढ़ में अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस बहु-राज्यीय आयोजन में 7 राज्यों से 300 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने सहभागिता की। कार्यक्रम निदेशक सीए नितेश सेठिया एवं सीए बी.के. डाड ने जानकारी दी कि समारोह के दौरान राजस्थानी लोक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों ने सांस्कृतिक गरिमा को और बढ़ाया।


ब्रांच अध्यक्ष सीए पियूष अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड रहे। समारोह में CIRC चेयरमैन सीए अंकुर कुमार गुप्ता सहित सीए दिनेश कुमार अग्रवाल, सीए जयेंद्र कुमार तिवारी, सीए अंकुश जैन,सीए धवल कोठारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।


उपाध्यक्ष सीए प्रकाश मुरोटिया ने बताया कि क्षेत्रीय परिषद से सीए निर्भीक गांधी, सीए अंकुर गोयल, सीए आनंद जैन, सीए नितिन गुप्ता, सीए राजीव गुप्ता, सीए रुचि गुप्ता, सीए विजय कुमार अग्रवाल सेंटल रीजन से सीए अनुज गोयल, सीए सतीश कुमार गुप्ता, सीए अभय छाजेड़, सीए पंकज शाह, सीए रोहित रुवाटिया ने कार्यक्रम में सहभागिता की।


इस अवसर पर विभिन्न श्रेणियों की शाखाओं ने भाग लिया—
सहारनपुर, बिलासपुर, रतलाम, किशनगढ़,भिलाई, ग्वालियर, धनबाद,रायपुर, भोपाल, रांची,गाजियाबाद, इंदौर, जयपुर, कोटा,आगरा शाखा,उज्जैन ,जोधपुर शाखा, जमशेदपुर शाखा,सीकर शाखा, मंदसौर शाखा, रांची शाखा,भागलपुर शाखा, अलवर शाखा आदि को अवार्ड प्रदान किए गए।

समारोह की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि चित्तौड़गढ़ शाखा को CIRC CSR अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जो शाखा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि सिद्ध हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पवन बहेती जी की उपस्थिति रही। आयोजन में हिंदुस्तान जिंक- वेदान्ता ग्रुप का संयोजक के रूप में विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।


पूर्व अध्यक्षों सीए अर्जुन मूंदड़ा, सीए राकेश सिसोदिया, सीए गोपाल मूंदड़ा, सीए अंकुर गोयल, सीए आई.एम. सेठिया, सीए नीरव दोशी, सीए योगेश काबरा, सीए अशोक सोमानी आदि का विशेष योगदान एवं सक्रिय सहभागिता उल्लेखनीय रही। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित रहकर शाखा का उत्साहवर्धन किया।
वर्तमान प्रबंध समिति में अध्यक्ष सीए पियूष अग्रवाल, उपाध्यक्ष सीए प्रकाश मुरोठिया, सचिव सीए दीप्ति सेठिया, कोषाध्यक्ष सीए नितेश शर्मा, तथा कार्यकारिणी सदस्य सीए नितिन काबरा एवं सीए गौरव जागेटिया सक्रिय रूप से कार्यरत रहे।


कार्यक्रम की सफलता में विभिन्न समितियों एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनमें सीए श्रेयांश जैन, सीए प्रतीक कोठारी, सीए हर्षित दाधीच, सीए साहिल सिपानी, सीए आकाश दुदानी, सीए अमन पाटनी, सीए सनिल तातेड, सीए दीपिका जैन, सीए चारुल बोर्डिया, सीए शुभम चपलोत, सीए राकेश न्याती, सीए पुनीत भड़कत्या, सीए पुनीत जैन, सीए मोहित अग्रवाल, सीए दीपक बसेर, सीए सुनील जामर, सीए गिरिराज गर्ग, सीए दिव्या बसेर, एवं सीए सिद्धार्थ गुप्ता ने जिम्मेदारी निभाई।


सभी समिति सदस्यों, शाखा स्टाफ एवं समस्त सदस्यों की सक्रिय भागीदारी से यह आयोजन अत्यंत सफल एवं गरिमामय रहा।


कोषाध्यक्ष सीए नितेश शर्मा ने कहा कि यह सम्मान पूरे चित्तौड़गढ़ सीए परिवार के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है और भविष्य में भी शाखा सामाजिक एवं पेशेवर उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करती रहेगी।
सीए गौरव जागेटिया एवं सीए नितिन काबरा ने इसे शाखा के इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय बताया।
अंत में शाखा सचिव सीए दीप्ति सेठिया ने सभी अतिथियों, सदस्यों एवं सहयोगकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।


“शौर्य” वार्षिक समारोह की यह सफलता एवं CIRC CSR अवॉर्ड चित्तौड़गढ़ शाखा के लिए गर्व और सम्मान का विषय रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE