आरनी। राशमी उपखण्ड के लक्ष्मी ग्राम सेवा सहकारी समिति, आरनी-गोपालपुरा-उत्तमपुरा के सभी सम्मानित सदस्यों को बड़े हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि समिति की वार्षिक आमसभा का आयोजन 25 फरवरी, बुधवार को दोपहर 2ः00 बजे किया जाएगा। सभा में वार्षिक प्रतिवेदन, आय-व्यय लेखा-जोखा, आगामी वर्ष की कार्ययोजना एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। आमसभा के उपरांत अल्पाहार का आयोजन भी रखा गया है।
समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, समस्त सदस्यगण, व्यवस्थापक एवं किसान महासभा आरनीदृगोपालपुरा-उत्तमपुरा द्वारा सभी सदस्यों से सादर अनुरोध है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सहकारिता को मजबूत एवं पारदर्शी बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें तथा वार्षिक प्रस्तावों पर अपने सुझाव एवं सहमति प्रदान करें। यह जानकारी समिति के व्यवस्थापक राजमल गाडरी ने दी।