BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 24, 2026, 7:05 pm
NEWS : जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित, बजट घोषणाओं एवं फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर आलोक रंजन के निर्देश पर अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनसमस्याओं के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की बजट घोषणाओं, फ्लैगशिप एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँचना सुनिश्चित किया जाए।


अतिरिक्त जिला कलक्टर ने मुख्यमंत्री के निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को गंभीरता से प्रकरणों का अनिवार्य भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन प्रकरणों में परिवादी निस्तारण के बाद ‘असंतुष्ट’ रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता से पुनः जांचा जाए। ‘अस्वीकृत’ प्रकरणों की भी पुनः समीक्षा कर परिवादियों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए वास्तविक समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।


बैठक में संपर्क पोर्टल की विभागवार समीक्षा की गई। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने विभाग से संबंधित प्रकरणों की स्वयं निगरानी करें तथा 30 दिवस से अधिक समय से लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से अविलंब निस्तारण करें।


बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की गई। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित ‘जनता जल योजना’ एवं ‘चंबल परियोजना’ की समीक्षा करते हुए आगामी ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए जिले में पेयजल व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए गए। विद्युत विभाग को जिले में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा बजट घोषणाओं के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। सार्वजनिक निर्माण विभाग को निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।


चिकित्सा विभाग की समीक्षा के दौरान अस्पतालों में आवश्यक जांचों एवं दवाओं की शत-प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में बजट घोषणाओं एवं फ्लैगशिप योजनाओं के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा कर समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक ने डीएमएफटी के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।


बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE