BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 24, 2026, 7:10 pm
NEWS : वंडर सीमेंट लि. में नेत्र जाँच एवं परामर्श शिविर आयोजित, 152 व्यक्तियों की नेत्र जांच कर परामर्श दिया, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। वंडर सीमेंट लि. द्वारा सी.एस.आर. नींव इनिशिएटिव के तहत आज कम्पनी के अस्पताल में आयोजित निःशुल्क नेत्र जाँच एवं परामर्श शिविर वंडर सीमेंट लि. के यूनिट हेड नितिन जैन के निर्देशन में महावीर इन्टरनेशनल नेत्र चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ की मेडीकल टीम के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। शिविर में कुल 152 व्यक्तियों की नेत्र जांच कर परामर्श दिया गया एवं आवश्यकता अनुसार नजर के चश्में एवं दवाईयाँ भी उपलब्ध करवाई गई। 


इस दौरान यूनिट हेड नितिन जैन ने केम्प का निरिक्षण कर बताया कि वंडर सीमेंट लि. के परियोजना क्षेत्र के ग्रामों में भी निरंतर निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित किये जा रहे है। ग्रामों में अब तक आयोजित 18 नेत्र शिविरों में कुल 4,281 व्यक्तियों की नेत्र जांच कर परामर्श दिया गया। जिसमें 892 नेत्र रोगियों को निःशुल्क चश्मे एवं आवश्यकता अनुसार दवाईयां भी उपलब्ध करवाई गई। इसी क्रम में 25 फरवरी, 2026 को ग्राम पंचायत फाचर अहिरान के ग्राम रसूलपुरा में निःशुल्क नेत्र जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जायेगा। जैन ने ग्रामवासियों से आहृान किया कि वे अधिक से अधिक नेत्र परीक्षण करवाकर निःशुल्क सेवाओं का लाभ उठाएं।


शिविर में वंडर सीमेंट के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विश्वास जैन, महावीर इन्टरनेशनल नेत्र चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष अभय कुमार संचेती, डॉ कनिका तुल्सानी, शिविर प्रभारी  प्रकाश गांग, रतन संचेती तथा नेत्र परीक्षण दल के शिवानी पाण्डे, अजय शर्मा, राहुल गर्ग एवं विनोद महरिया द्वारा नेत्र परिक्षण किया गया। शिविर में आर.के. नगर वासियों ने भाग लेकर शिविर को सफल बनाया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE