BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 25, 2026, 10:25 am
KHABAR : गायत्री परिवार की तहसील स्तरीय समन्वय समिति का हुआ पुनर्गठन, चेतना केंद्रों से सैकड़ों कार्यकर्ता भाई बहन रहे उपस्थित, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

कसरावद। सोमवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार की तहसील स्तरीय समन्वय समिति का पुनर्गठन श्रीनगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ कसरावद पर संपन्न हुआ। इसमें आसपास के चेतना केंद्रों से सैकड़ों कार्यकर्ता भाई बहन उपस्थित हुए। गायत्री परिवार के उपजोन प्रभारी पन्नालाल बिरला, जिला समन्वयक जोगीलाल मुजाल्दे और सह समन्वयक केशरीलाल पटेल की गरिमामय उपस्थिति में सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ। 


गोष्ठी का आरंभ युग संगीत से हुआ। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा गुरु गायत्री आह्वान और दीप प्रज्वलन के साथ गोष्ठी का विधिवत शुभारंभ हुआ। सर्वप्रथम जिला समन्वयक जोगीलाल मुजाल्दे ने कार्यकारिणी के गठन के संबंध में आवश्यक रूपरेखा प्रस्तुत की। 


सनावद से आए उपजोन प्रभारी पन्नालाल बिरला ने कार्यकर्ताओं के दायित्व बोध पर प्रकाश डाला। बिरला ने कहा कि वर्तमान समय अनिश्चिताओं से भरा हुआ है। ऐसे चुनौतीपूर्ण दौर में गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि माताजी के जन्म शताब्दी वर्ष 2026 में हमारे कार्यकर्ताओं से हमें और भी सक्रियता से काम करने की अपेक्षा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE