माउंट आबू। केंद्र सरकार के रेलवे विभाग ने 146 साल पुराने आबू रोड रेलवे स्टेशन का आधुनिकरण किए जाने को लेकर स्वीकृत 81 करोड़ 51 लाख की स्वीकृति पर सिरोही जालोर सांसद लुंबा राम ने कहा राजस्थान सरकार ने जिस प्रकार से इस वित्तीय बजट में माउंट आबू के विकास के लिए योजनाओं को स्वीकृत किया है वहीं केंद्र सरकार ने आबू रोड के 146 साल ऐतिहासिक पुराने रेलवे स्टेशन का कायाकल्प करने के लिए जो 81 करोड़ 51 लाख स्वीकृत किए हैं उसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के प्रति उन्होंने आभार जताया है।