BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 25, 2026, 10:53 am
KHABAR : जनगणना 2027 के तहत मकान गणना प्रारंभ, नगर पालिका कर्मचारियों को सहयोग करें नागरिक- सीएमओ बामनिया, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। शासन के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद नीमच क्षेत्र में मकान गणना का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। नगर पालिका की मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी कि मकान गणना के लिए वार्डवार कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है।

उन्होंने बताया कि नियुक्त कर्मचारी शहर के प्रत्येक भवन पर जाकर मकान क्रमांक अंकित करेंगे। इस दौरान कर्मचारी घर-घर पहुंचकर गणना कार्य करेंगे, जिसके लिए नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है।

सीएमओ बामनिया ने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय एवं अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। इसके आधार पर ही नागरिकों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाएं एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाता है। अतः सभी नागरिकों से अनुरोध है कि गणना कार्य के दौरान अपने घर आने वाले कर्मचारियों को पूरा सहयोग दें एवं सही जानकारी उपलब्ध कराएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE