BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 25, 2026, 12:38 pm
KHABAR : नीमच जिले में 84 ग्राम, क्षीरधारा ग्राम योजना में शामिल, अंर्तविभागीय समन्‍वय समिति की बैठक में कलेक्‍टर ने की विकास योजना की समीक्षा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा की अध्‍यक्षता में मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में क्षीरधारा ग्राम योजना के तहत ग्रामीण विकास, कृषिएवं वन विभाग की अंर्तविभागीय समन्‍वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षीर धारा ग्रामों के चयन एवं उनके विकास से संबंध में चर्चा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, डीएफओ एसके अटोदे, एसडीओ फारेस्‍ट दशरथ अखण्‍ड, उप संचालक पशुपालन डॉ.राजेश पाटीदार एवं समिति के सदस्‍य तथा जिला अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में उप संचालक पशुपालन डॉ.राजेश पाटीदार ने पावर प्रजेन्‍टेशन के माध्‍यम से क्षीरधारा ग्राम योजना के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी। उन्‍होने योजना का उद्देश्‍य , योजना के क्रियान्‍वयन में विभिन्‍न विभागों की भूमिका, पशुपालन विभाग की भूमिका एवं किए जाने वाले कार्य, जिलें में चयनित ग्रामों की संख्‍या, वन क्षेत्रों से लगे ग्रामों को क्षीरधारा ग्राम का रूप में चयन करने एवं उनमें किए जाने वाले कार्य आदि के बारे में विस्‍तार से बताया।

बैठक में बताया गया कि जिले में प्रथम चरण में जिले की 74 ग्राम पंचायतों में 84 गांवों को क्षीरधारा ग्राम योजना के तहत चयनित किया गया है। कलेक्‍टर ने वनक्षेत्र से लगे अधिकाधिक गांवों को क्षीरधारा ग्राम के रूप में चयनित करने, तीनों विकासखण्‍ड के 3-3 वन क्षेत्र में लगे गांवों को क्षीरधारा ग्राम योजना में शामिल करने के निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE