BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 25, 2026, 1:52 pm
KHABAR : बदबूदार रसायन युक्त पानी से नर्मदा नदी धार्मिक आस्था को खतरा, इंड्स मेगा फूड पार्क  कम्पनी से निकाल रहे रसायन युक्त पानी, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। जिले के कसरावद के ग्राम पंचायत खलबुजुर्ग के पांनवा स्थित इंड्स मेगा फ्रूट पार्क से रसायन युक्त पानी छोड़ा जा रहा है यह सीधे नाले से होकर पानी धार्मिक आस्था सात माता से नर्मदा में जाकर मिल रहा है इंडस मेगा फ्रूट कंपनी द्वारा रसायन वाला पानी कंपनी के बाहर चारों ओर पाइप का जाल बिछाकर छोड़ा जा रहा है पीछे की ओर देखा जाए तो यह पानी तालाब में परिवर्तन हो गया है वहां से नाले के माध्यम से सात माता मंदिर पानवा होकर नर्मदा नदी में जाकर मिल रहा है जिससे नर्मदा जल दुषित हो रहा है एवं धार्मिक आस्था पर भी खतरा बना हुआ है इस रासायनिक युक्त पानी जमीन में रेसने से आसपास के किसानों की  खेती-बाड़ी भी खराब हो रही है ताजूब की बात यह है कि कंपनी को गंदा पानी बाहर न छोड़ने के लिए अवगत कराया व मना किया इसके बाद भी कंपनी मैनेजमेंट द्वारा रासायनिक पानी कंपनी की चारों ओर छोड़ा जा रहा है वह सुनने को तैयार नहीं उल्टा शिकायत करने वाले को कंपनी बुलवाकर डराते धमकाने का काम करते हैं।


आस्था भी हो रही आहत रसायनयुक्त पानी नाले के माध्यम से धार्मिक व पवित्र कुंड सात माता मंदिर में आता है। ग्राम पानवा का सात माता मंदिर क्षेत्र का सबसे धार्मिक व पवित्र आस्था कुंड है। यहां रोजाना व खासकर मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी बीमारियों से मुक्ति पाने के लिए कुंड में स्नान के लिए आते हैं लेकिन कंपनी के दूषित पानी की वजह से लोगों को शारीरिक बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग अपनी बीमारियों के इलाज के लिए पवित्र कुंड सात माता मंदिर में स्नान करने आते हैं। लेकिन केमिकल जैसे पानी की वजह से दाद, खाज, खुजली जैसी समस्याएं बढ़ रही है। इससे धार्मिक आस्था को ठेस पहुंच रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE