खरगोन। जिले के कसरावद के ग्राम लेपा में पानी की टंकी के कार्य करने के दौरान प्रवासी मजदूर को करंट लगने से वह घायल हो गया था प्राप्त जानकारी के अनुसार वह व्यक्ति जगदेव पिता केशु जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले का निवासी है उसे घायल व्यक्ति को प्राइवेट नवजीवन हॉस्पिटल कसरावद भर्ती किया गया था जिसमें प्रवासी मजदूर की जान बच गई लेकिन उसका अधे से ज्यादा शरीर जल गया एवं एक हाथ जलने से अंगूठा कट गया उसके शरीर का एक अंग भंग होने से वह काफी दुखी हो गया एवं कंपनी से उचित मुआवजे की गुहार लगाई लेकिन स्काई लार्क प्राइवेट लिमिटेड गाजियाबाद कंपनी द्वारा उनसे अभद्र व्यवहार कर कंपनी से भगा दिया गया जिसको लेकर भारतीय मजदूर संघ ने दमदारी से उस गरीब प्रवासी मजदूर की आवाज उठाई और उसी के चलते श्रम विभाग अधिकारी उस प्रवासी मजदूर की जांच के लिए कसरावद कंपनी में आये और सारी जानकारी जुटा कर उसे मजदूर को आश्वासन दिया गया कि आपका अधिकार आपको मिलकर रहेगा।