सनावद। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सनावद नगर पालिका को बिजली बिल बकाया होने पर नोटिस जारी किया है। विद्युत मंडल के अनुसार नगर पालिका पर कुल 38 लाख 80 हजार 443 रुपये का बिजली बिल बकाया है।
जारी नोटिस में कहा गया है कि यदि दो दिवस के भीतर बकाया राशि जमा नहीं की गई तो नगर पालिका के जल प्रदाय कनेक्शन तथा स्ट्रीट लाइट कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।
विद्युत मंडल की इस चेतावनी से नगर में पेयजल आपूर्ति और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। अब देखना होगा कि नगर पालिका निर्धारित समय सीमा में भुगतान कर पाती है या नहीं।