BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 25, 2026, 3:10 pm
KHABAR : सहारा ने एमपी के निवेशकों की डकारी थी 6 हजार 689 करोड़ राशि, अब तक रिटर्न हुए सिर्फ 355 करोड़, विधानसभा में दी जानकारी, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। सहारा ने मध्य प्रदेश के निवेशकों की 6 हजार 689 करोड़ रुपये की राशि डकार ली थी। वहीं अब तक 355 करोड़ रुपये निवेशकों को रिटर्न हुए है। यह जानकारी मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र में दी गई है। वहीं विपक्ष ने इसे पांच प्रतिशत रिकवरी बताया हैं।


एमपी विधानसभा में बुधवार को बजट सत्र का आठवां दिन रहा। पूर्व मंत्री व वर्तमान कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने सवाल पूछा था। इस पर राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने जवाब देते हुए बताया कि चार एफआईआर हुई हैं। जयवर्धन सिंह ने कहा कि 6 साल में कुल 123 FIR हुई हैं। एफआईआर पेंडिंग पड़ी हैं। गृह विभाग के पास जानकारी नहीं है।


छोटे निवेशकों ने लगाया था पैसा
मंत्री शिवजी पटेल ने बताया कि सहारा में छोटे निवेशकों ने पैसा लगाया है। उच्च न्यायालय में रिट पिटीशन दायर हुई थीं। सारी FIR मुरैना में दर्ज हुईं है, मुख्य FIR के साथ मर्ज की गई हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि एमपी की 6 हजार 689 करोड़ राशि थी। 355 करोड़ की राशि निवेशकों को वितरित की जा चुकी है।


रिकवरी की क्या योजना है ?
कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने मंत्री के जवाब पर कहा कि रिकवरी मात्र 5 प्रतिशत हुई है। जयवर्धन ने यह भी पूछा कि रिकवरी की क्या योजना है ? इसके जवाब में मंत्री ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर कार्रवाई हो रही है।


मंत्री कैलाश बोले- शासन की मजबूरियां हैं…
वहीं संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ये सब ज्यूडिशियल विषय है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशन में कार्रवाई हो रही है। शासन की मजबूरियां हैं, जो भी निर्णय होते हैं सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से होते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE