BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 25, 2026, 4:13 pm
NEWS : आगामी त्योहारों को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित, जिला कलक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोले- त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। माह मार्च–अप्रैल 2026 में आयोजित होने वाले विभिन्न त्योहारों, पर्वों एवं जयंतियो के दौरान जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक बुधवार को जिला कलक्टर आलोक रंजन एवं जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में चित्तौड़गढ़ जिले में आगामी मार्च–अप्रैल माह में मनाए जाने वाले होलिका दहन, धुलण्डी, शीतला सप्तमी/अष्टमी, रंग तेरस, चेटीचण्ड, जुमातुल विदा, ईद-उल-फितर (चाँद से), रामनवमी, महावीर जयंती, गुड फ्राइडे, महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती, डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती, वैशाखी, सैन जयंती एवं परशुराम जयंती सहित अन्य पर्वों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के प्रारंभ में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम द्वारा सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए बैठक की रूपरेखा से अवगत कराया गया। उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित व्यवस्थाओं एवं संभावित चुनौतियों पर सुझाव प्रस्तुत किए।

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं जिला स्तरीय शांति समिति के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान त्यौहारों के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति तथा आपसी समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयपूर्व सुनिश्चित की जाएं तथा विभिन्न समुदायों के साथ समन्वय बनाकर त्योहार शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाएं।

जिला कलक्टर रंजन ने शहर को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए आमजन से कपड़े की थैलियों का उपयोग करने की अपील की। इस अवसर पर जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा एनपीसीएल (NPCL) के माध्यम से उपलब्ध कराई गई कपड़े की थैलियों का वितरण भी किया गया।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित, पुलिस विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारी, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन ने शांति समिति के सदस्यों से आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया, ताकि जिले में सभी त्यौहार शांति एवं सद्भाव के साथ मनाए जा सकें।


वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक-
माह मार्च–अप्रैल 2026 में आयोजित होने वाले विभिन्न त्योहारों, पर्वों एवं जयंतियो के दौरान जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम ने समस्त उपखंड अधिकारियों एवं पुलिस उपाधीक्षकों की वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में चित्तौड़गढ़ जिले के सभी उपखंडों में आगामी त्योहारों के मद्देनजर सतर्कता बरतने तथा समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि प्रत्येक उपखंड में संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों का चिन्हांकन कर आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी जाए, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले भ्रामक समाचारों एवं अफवाहों से सतर्क रहने के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। साथ ही सभी उपखंड अधिकारियों एवं पुलिस उपाधीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित, जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े।

जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय एवं सतर्कता के साथ कार्य करते हुए त्यौहारों को शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE