BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 25, 2026, 4:37 pm
REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा पहुंचे ग्राम बरलई, आंगनवाडी केंद्र का निरीक्षण कर देखी व्यवस्था, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को नीमच जिले के उपखण्‍ड मनासा के भ्रमण दौरान गांव बरलई में उप स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र आरोग्‍य मंदिर का निरीक्षण किया और सी.एच.ओ.से उप स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में उपलब्‍ध दवाईयों का अवलोकन किया। कलेक्‍टर ने ग्रामीणों से चर्चा कर उप स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र के नियमित खुलने, निरूशुल्‍क दवाईयां वितरण, स्‍वास्‍थ्‍य स्‍टाफ की नियमित उपलब्‍धता, उपस्थिति की जानकारी ली। कलेक्‍टर सी.एच.ओ. प्रेमशंकर से आयुष्‍मान कार्ड बनाने और सम्‍पूर्ण टीकाकरण की जानकारी भी ली। इस मौके पर एसडीएम किरण आंजना, जनपद सीईओ आरीफ खान सहित अन्‍य अधिकारी तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे।

कलेक्‍टर ने किया आंगनवाडी केंद्र बरलाई का निरीक्षण-
कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को मनासा क्षेत्र के भ्रमण दौरान गांव बरलई में आंगनवाडी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण में आंगनवाडी संचालित पाई गई और 9 बच्‍चें उपस्थित पाए गये। कार्यकर्ता ने अवगत कराया कि शेष दर्ज बच्‍चें स्‍कूल गये है। कलेक्‍टर ने कार्यकर्ता से स्‍कूल में बच्‍चों के प्रवेश की जानकारी ली। उन्‍होने कहा, कि कोई भी बच्‍चा शाला में दाखिलें से वंचित ना रहे। सभी बच्‍चों का अभिभावकों से संपर्क कर शाला में प्रवेश दिलाए।

कलेक्‍टर ने आंगनवाडी के बच्‍चों के लिए संचालित शाला पूर्व शिक्षा गतिविधियों की जानकारी ली और बच्‍चों से वर्कबुक लेकर उसका अवलोकन किया। कार्यकर्ता द्वारा बच्‍चों की वर्कबुक में शाला पूर्व शिक्षा गतिविधियां नहीं करवाने पर अप्रसन्‍नता व्‍यक्‍त करते हुए कलेक्‍टर ने कार्यकर्ता के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश एसडीएम को दिए है। कलेक्‍टर ने ग्रामीणों से चर्चा कर आंगनवाडी केंद्र व स्‍कूल में बच्‍चों को गर्म पका भोजना मध्‍यान्‍हन भोजन नियमित वितरण एवं भोजन की गुणवत्‍ता की जानकारी ली।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE