उज्जैन। बुधवार को हिंदू महासम्मेलन के समापन पर छेड़छाड़ से बचने के लिए 40 महिला कार्यकर्ता को ओजस्वी यंत्र बांटे गए। सम्मेलन में देश भर में एक लाख वेलनेस सेंटर खोले जाने की घोषणा भी की गई। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक डॉ प्रवीण तोगड़िया ने बताया कि इस प्रोटेक्शन यंत्र इससे महिलाएं सुरक्षित रहेगी। इसका बटन दबाते ही 200 लोगो को करंट का झटका लग सकता हैं। लेकिन महिलाओं के लिए यह ऐसा हथियार है जो पर्स में रख सकती हैं।स्कूल कालेज में निशुल्क सेल्फ प्रोटेक्शन की ट्रेनिंग दी जाएगी, ओजस्वनी हिम्मत वायर और चिली स्प्रे, दो यंत्र युवतियों को दिए जाएंगे।
क्षिप्रा नदी के पास बड़ा उदासीन अखाड़े के शहनाई गार्डन में राष्ट्रीय हिन्दू परिषद संस्थापक प्रवीण तोगड़िया के नेतृत्व में हिंदू महा सम्मेलन की शुरुआत की गई थी। इस दो दिवसीयआयोजन में देश भर से हजारों लोग शामिल हुए। इसमें हनुमान चालीसा के पाठ के साथ लोगो को स्वस्थ रहने के गुर सिखाए गए। बुधवार दोपहर हिंदुत्व एकता के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान तोगड़िया ने महिलाओं को ओजस्विनी यंत्र वितरित किए।
ये यंत्र देश भर की एक लाख महिलाओं को बांटने का संकल्प कार्यक्रम के दौरान लिया गया। कार्यक्रम में उसका डेमो कर बताया। यह रिचार्जेबल यंत्र संगठन ने बनाया है। डॉ तोगड़िया ने बताया कि यह यंत्र गुजरात के उद्योगपति ने बनाया है। इसका नाम ओजस्विनी हिम्मत वायर रखा है। इसकी कीमत 800 रुपए है, लेकिन सम्मेलन में 600 रुपए में दिया गया।
डॉ तोगड़िया ने कहा कि लोगो को स्वस्थ रखने के पूरे देश में एक लाख वेलनेस सेंटर खोले जाएंगे। जिसमें उन्हें हिंदुत्व एकता के साथ स्वस्थ रहने के गुर सिखाएंगे। आज से “हिंदू ही आगे” महासम्मेलन का शुभारंभ हुआ है। इसमें शभर के कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। आयोज में एक लाख हनुमान चालीसा पाठ, “गुरु प्रमाण” और ऑडियो हनुमान चालीसा के माध्यम से एक करोड़ हिंदू परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य है। आगामी चरणों शहरों में एकत्रित सामग्री को आदिवासी क्षेत्रों में वितरित किया जाएगा और सेवा कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।,