नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को नीमच जिले के उपखण्ड मनासा के भ्रमण दौरान गांव बरलई में उप स्वास्थ्य केंद्र आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया और सीएचओ से उप स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध दवाईयों का अवलोकन किया।
इस दौरान कलेक्टर चंद्रा ने ग्रामीणों से चर्चा कर उप स्वास्थ्य केंद्र के नियमित खुलने, निःशुल्क दवाईयां वितरण, स्वास्थ्य स्टाफ की नियमित उपलब्धता, उपस्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर सीएचओ प्रेमशंकर से आयुष्मान कार्ड बनाने और सम्पूर्ण टीकाकरण की जानकारी भी ली। इस मौके पर एसडीएम किरण आंजना, जनपद सीईओ आरीफ खान सहित अन्य अधिकारी तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे।