शहडोल। जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुनुक नदी से अवैध रेत परिवहन करते हुए ट्रैक्टर से स्टंटबाजी करने के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है।
मामले को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद पुलिस ने चालक अरुण कुमार साहू (22 वर्ष) को पकड़कर आधी भरी रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ली है।
बताया जा रहा है कि बीते दिनों ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी पर वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध रेत परिवहन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।