मुरैना। बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष जिनेश जैन ने फीमेल सिंगर के पहनावे पर भद्दा कमेंट किया है। उन्होंने कहा- कल की बात बताता हूं आपको३वो लड़की कल यहां परफॉर्मेंस कर रही थी, उसकी पेंट जो थी न टुंडी (नाभि) से 3 इंच नीचे थी। तो मैंने पब्लिक को कह दिया कि आपको मजा आ रहा है। ये पेंट पहने हुए हैं लेकिन टुंडी से 3 इंच नीचे है।
जैन ने आगे कहा- उसमें क्या बुराई की बात है। आप फिल्मों में देखते हैं, मैंने बोल दिया। पत्रकारों ने लिखा ऐसे कैसे बोल सकते हो आप। हमने कहा तुम प्रधानमंत्री को गाली देते हो, तुम मंत्री को गोली देते हो३हम आप नौजवानों की अगर तालियां बजवा दें तो इसमें हमारा क्या कसूर है?
नाभि के नीचे पेंट पहनी है, आप सब मजे ले रहे हो, इसमें बुराई क्या है। टीवी में देखकर भी मजे लेते हो, यहां भी लो और तालियां बजाओ।
मामला अंबाह में जयेश्वर महादेव मेले का है। सोमवार को मेले के मंच से कही गई इस बात का वीडियो गुरुवार को सामने आया।