झाबुआ। कलेक्टर नेहा मीना द्वारा समस्त विभागों के अंतर्गत एक वर्ष से अधिक समय से लंबित निलंबन एवं विभागीय जांच प्रकरणों की प्रकरणवार विस्तृत समीक्षा की गई बैठक में अवगत कराया गया कि एक वर्ष से अधिक निलंबन में जनजातीय कार्य विभाग के 13 प्रकरण एवं भू अभिलेख शाखा में 4 प्रकरण लंबित हैं बैठक में प्रत्येक प्रकरण की वर्तमान स्थिति, प्रगति एवं लंबित रहने के कारणों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निलंबन के लंबित प्रकरणों के निराकरण में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न की जाए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समयसीमा निर्धारित कर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए लोकायुक्त से संबंधित प्रकरणों में अद्यतन स्थिति प्राप्त कर समुचित रूप से नस्ती संधारित करने के भी निर्देश दिए गए।
साथ ही विभागीय जांचों की प्रक्रिया को नियमानुसार पूर्ण करते हुए शीघ्र निराकरण करने पर जोर दिया गया बैठक में पेंशन संबंधी लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई, कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के प्रकरणों में किसी प्रकार की देरी न हो तथा सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए, जिससे हितग्राहियों को अनावश्यक असुविधा न हो।
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र और पारदर्शी निराकरण के निर्देश दिए।
इस दौरान अपर कलेक्टर सी. एस. सोलंकी, संयुक्त कलेक्टर विजय कुमार मण्डलोई, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सुप्रिया बिसेन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
लोकेशन- झाबुआ संवाददाता- आरिफ मंसूरी