BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 26, 2026, 3:44 pm
KHABAR : सतना के पीएमश्री कॉलेज में कुत्ते भी ले रहे क्लास, छात्राओं के बीच बेंच पर सोता रहा बेजुबान, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, पढे़ खबर 

Share On:-

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले की उच्च शिक्षा व्यवस्था और कॉलेज प्रबंधन की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा करने वाला एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सतना शहर में स्थित पीएमश्री शासकीय डिग्री कॉलेज का बताया जा रहा है, जो कॉलेज परिसर की सुरक्षा और क्लास के अंदर की अनुशासन की पोल खोलता नजर आ रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि क्लासरूम में पढ़ाई चल रही है और छात्राएं अपनी डेस्क पर बैठकर पढ़ाई में व्यस्त हैं, लेकिन ठीक उन्हीं के बीच एक बेंच पर एक कुत्ता बड़े आराम से गहरी नींद में सो रहा है।


जानकारी के मुताबिक, जिस समय यह वीडियो रिकॉर्ड किया गया, उस वक्त कक्षा नियमित रूप से संचालित थी। क्लासरूम में चारों ओर छात्राएं बैठी हुई थीं और उनके बीच वाली बेंच पर कुत्ता बेखौफ होकर सोता दिखाई दें रहा है । सबसे अधिक चौंकाने वाली बात यह थी कि क्लास में मौजूद न तो किसी छात्रा ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया और न ही वहां मौजूद कॉलेज के जिम्मेदार स्टाफ या प्रोफेसर ने कक्षा की व्यवस्था को लेकर कोई हस्तक्षेप किया। ऐसा लगा मानो कक्षा में कुत्ते की मौजूदगी एक सामान्य बात हो।


बताया जा रहा है कि यह बेजुबान जानवर काफी समय तक उसी बेंच पर आराम फरमाता रहा। जब उसकी नींद पूरी हुई, तो उसने आराम से उठकर अंगड़ाई ली और फिर बे रोक-टोक क्लास से बाहर निकल गया। इस पूरी घटना के दौरान क्लास में पढ़ाई का माहौल तो बना रहा, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से यह एक बड़ी लापरवाही के रूप में देखा जा रहा है। यह पूरा दृश्य न केवल कॉलेज की अव्यवस्था को उजागर करता है, बल्कि पीएमश्री जैसी महत्वाकांक्षी योजना के तहत आने वाले शिक्षण संस्थानों के प्रबंधन पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि वह कुत्ता किसी छात्रा पर हमला कर देता या क्लास में कोई अप्रिय वरदात हो जाती, तो इसका जिम्मेदार कौन होता। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया की सुर्खियों में है, जिससे कॉलेज प्रशासन की जमकर किरकिरी हो रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE