खरगोन जिले के 9 पुलिस थानों, एक एसडीओपी कार्यालय और एक पुलिस चौकी को ISO 9001:2015 प्रमाणन से सम्मानित किया गया। यह प्रमाणपत्र गुरुवार को पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में सिद्धार्थ बहुगुणा और रविन्द्र वर्मा द्वारा वितरित किए गए।
डीआईजी ने बताया कि यह प्रमाणन सुव्यवस्थित कार्यप्रवाह, पारदर्शी रिकॉर्ड-रखरखाव प्रणाली तथा समयबद्ध शिकायत निवारण तंत्र को प्रभावी रूप से लागू करने के कारण प्राप्त हुआ है। उन्होंने सभी थानों को निर्देश देते हुए कहा कि महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े मामलों को संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ संभाला जाए तथा आमजन के साथ मधुर व्यवहार रखा जाए।
अधिकारियों ने कहा कि यह उपलब्धि पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाने और जनता के विश्वास को मजबूत करने के निरंतर प्रयासों का परिणाम है।