खरगोन। विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 304, देवलगांव में अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद 60 वैध मतदाताओं के नाम हटाए जाने का मामला सामने आया है।
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के बाद जारी ड्राफ्ट सूची में इन मतदाताओं के नाम दर्ज थे, लेकिन अंतिम सूची में वे शामिल नहीं पाए गए। जानकारी के अनुसार किसी भी मतदाता ने प्रपत्र-7 के माध्यम से नाम हटाने या स्थानांतरण के लिए आवेदन नहीं किया था और न ही इस संबंध में कोई नोटिस जारी किया गया। सभी प्रभावित मतदाता वर्तमान में क्षेत्र में ही निवासरत बताए जा रहे हैं।
मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर नाम पुनः जोड़ने तथा जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की गई है।