चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग के निर्देशानुसार मृत राज्य कर्मचारियों के आश्रितों के लिए कम्प्यूटर टंकण परीक्षा-2026 का आयोजन 28 मार्च, शनिवार को जिला कलेक्टर कार्यालय, कक्ष संख्या 73 में स्थित एन.आई.सी. कम्प्यूटर लैब में किया जाएगा।
परीक्षा समय-सारिणी इस प्रकार है-
प्रातः 9:30 बजे – अंग्रेजी भाषा कम्प्यूटर टंकण गति परीक्षा
दोपहर 1:00 बजे – हिन्दी भाषा कम्प्यूटर टंकण गति परीक्षा
अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम ने सभी संबंधित कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि पात्र कार्मिकों के आवेदन पत्र 19 मार्च 2026 तक जिला कलेक्टर कार्यालय में जमा कराए जाएँ। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। विलंब की जिम्मेदारी संबंधित कार्यालयाध्यक्ष पर होगी।
प्रशासन ने सभी विभागों से आग्रह किया है कि समय सीमा का पालन करते हुए पात्र आश्रित कार्मिकों को परीक्षा में सम्मिलित कराने हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें।