BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 26, 2026, 5:27 pm
KHABAR : देवास ट्रेचिंग ग्राउंड में गोवंश के कटे शव मिले, संगठन और निगम कर्मचारियों में मारपीट, दोनों ने दर्ज कराई एफआईआर, कांग्रेस ने उठाए सवाल, स्वास्थ्य अधिकारी सस्पेंड, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर

Share On:-

देवास। शहर में नगर निगम के ट्रेचिंग ग्राउंड में बीते दिनों गोवंश के कटे हुए शव मिलने से नगर निगम की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। जानकारी के अनुसार मृत गोवंश के शव खुले में पड़े मिले, जबकि नियमों के मुताबिक उन्हें गड्ढा खोदकर दफनाया जाना चाहिए।


सूचना मिलने पर संगठन के लोग मौके पर पहुंचे, जहां नगर निगम कर्मचारियों और संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसके बाद संगठन के लोग नाहर दरवाजा थाने पहुंचे और निगम कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई, वहीं निगम कर्मचारियों ने भी संगठन के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।


मामले को लेकर कांग्रेस नेता प्रदीप चौधरी भी ट्रेचिंग ग्राउंड पहुंचे और व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यदि मृत पशुओं को जेसीबी से गड्ढा खोदकर दफनाने की व्यवस्था है तो शव खुले में मिलना गंभीर लापरवाही है। चौधरी ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए महापौर से इस्तीफे की मांग भी की।


मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम आयुक्त दलीप सिंह ने स्वास्थ्य अधिकारी जितेंद्र सिसोदिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही अन्य संबंधित अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने कहा कि पूरे मामले की जांच कर आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE