BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 26, 2026, 5:31 pm
KHABAR : शहर की पुरानी पहचान हुई ध्वस्त, जनता बैंक चौराहे की जर्जर मार्केट हटाई, लोगों की सुरक्षा को देखते हुए निगम की कार्रवाई, अब आधुनिक सुविधाओं से बनेगा नया परिसर, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। शहर के सबसे व्यस्त क्षेत्रों में शामिल जनता बैंक चौराहा पर स्थित वर्षों पुरानी मार्केट को आखिरकार नगर निगम द्वारा तोड़ दिया गया। यह वही मार्केट थी, जिसने कई पीढ़ियों की यादें अपने भीतर समेट रखी थीं, लेकिन समय के साथ इसकी इमारत इतनी जर्जर हो चुकी थी कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था।


नगर निगम ने लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जेसीबी मशीन की मदद से पूरे पुराने ढांचे को गिरा दिया। बताया जा रहा है कि यह मार्केट कई साल पुरानी थी और इसकी दीवारें व छतें काफी कमजोर हो चुकी थीं। आसपास लगातार बढ़ती भीड़ और यातायात को देखते हुए प्रशासन ने इसे जोखिमपूर्ण मानते हुए कार्रवाई की।


नगर निगम की राजस्व अधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव ने बताया कि यह मार्केट निगम के अनुबंध पर संचालित थी और दुकानों को सिंधी पंचायत को लीज पर दिया गया था। समय के साथ इमारत की हालत लगातार खराब होती गई। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद इसे हटाने का निर्णय लिया गया।


वर्षों तक शहर की रौनक रही इस पुरानी मार्केट के टूटने से कई लोगों की भावनाएं भी जुड़ी हुई हैं, क्योंकि यह स्थान लंबे समय से व्यापार और शहर की पहचान का हिस्सा रहा है। हालांकि अब इसी स्थान पर शहर के विकास को ध्यान में रखते हुए नई और आधुनिक मार्केट बनाने की तैयारी की जा रही है।


नगर निगम का कहना है कि जल्द ही इस जगह के लिए नया टेंडर जारी किया जाएगा और यहां एक सुरक्षित, व्यवस्थित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त मार्केट बनाई जाएगी, जिससे व्यापारियों और आम नागरिकों दोनों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE