नीमच। शहर के फव्वारा चौक क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद कैंट थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति भिक्षावृत्ति करके अपना जीवन यापन कर रहा था। पुलिस उसकी पहचान के लिए जांच में जुटी हुई है।
